VIKRAM BANKAR started this BLOGGER to provide Tech reviews in Hindi Language, our own language. He aims out to reach those viewers who would like to learn and understand technology in Hindi language. So support him in spreading this to the world that, someone is here to reach out to you. also TECHNICAL VICKY is not only a Tech BLOGGE it is more than that.
Sunday, 2 July 2017
Thursday, 29 June 2017
टीचर ने डाला छात्रा के प्राइवेट पार्ट में हाथ, पुलिस ने किया अरेस्ट
नई दिल्ली। एक शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता था, छात्रा के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालने की कोशिश करता था। पहले छात्रा शिक्षक के इस बर्ताव को शर्म की वजह से सहती रही लेकिन एक दिन छात्रा ने हिम्मत की और सबकुछ अपने घरवालों को बता डाला। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना पश्चिम बंगाल के बारुईपुर की है,छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में बारुईपुर पुलिस ने राजू दास नामक एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजू दास को बेगपुर इलाके के मकान से गिरफ्तार किया जहां शिक्षक छुपा हुआ था और शहर छोड़करल भागने के फिराक में था।
22 जून को बेगमपुर के ग्यान प्रसाद इंस्टीट्यूट की एक छात्रा के प्राइवेट पार्ट में हाथ लगाने और उसके साथ अश्लील हरकत का आरोप उसके शिक्षक पर लगा था, लेकिन छात्रा शर्म के मारे इस किसी को बता नहीं रही थी। बाद में जब इस घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को लगी तो उन्होंने आरोपी शिक्षक की शिकायत इंस्टीट्युट के निदेशक से की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भी इंस्टीट्यूट के हेड ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस में शिकायत की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।
गोरक्षा के नाम पर किसी की हत्या स्वीकार्य नहीं, गांधी जी से सीखें गोरक्षा करना: पीएम मोदी
गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने को कहा कि 'गौ-भक्ति' के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जा सकती। यहां साबरमती आश्रम में दिए गए भाषण में मोदी ने कहा, "समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है।" साबरमती आश्रम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, "गौ-भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जाएगी। महात्मा गांधी आज होते तो इसके खिलाफ होते।"
पीएम मोदी गुजरात दौरे के राजकोट में रोडशो करेंगे और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस वर्ष मोदी की यह चौथी गुजरात यात्रा है।गौरतलब है कि प्रदेश में वर्षांत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव गुजरात भाजपा के लिए नाक का सवाल है क्योंकि यह प्रधानमंत्री का गृह प्रदेश है।
image:google
बीजेपी के अनुसार प्रधानमंत्री राजकोट जाएंगे जहां वह दिव्यांगों को जरूरी उपकरण बांटेंगे। प्रदेश के मंत्री ने बताया कि राजकोट में कार्यक्रम के बाद मोदी आजी बांध जाएंगे, जहां वह नर्मदा के जलावतरण का स्वागत करेंगे। यह बांध सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) परियोजना के तहत नर्मदा के जल से भरा जाएगा।
बांध से स्थानीय हवाई अड्डे तक मोदी रोडशो करेंगे। शाम को वह गांधीनगर रवाना हो जाएंगे। भाजपा के अनुसार, शुक्रवार को मोदी उत्तरी गुजरात के अरावली जिले के मोदासा जाएंगे, जहां वह 552 करोड़ रुपये की लागत से दो जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह वहां एक अनौपचारिक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. दिलचस्प बात तो ये है कि पिछले 5 महीनों में प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. दिलचस्प बात तो ये है कि पिछले 5 महीनों में प्रधानमंत्री का ये 9वां दौरा है. दरअसल इसी साल के अंत तक गुजरात में चुनाव होने हैं ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे उनके गृहराज्य में लगातार बढ़ रहे हैं.
प्रधानमंत्री के इस बार के गुजरात दौरे के मायने काफी अलग हैं. क्योंकि प्रधानमंत्री का ये दौरा सौराष्ट्र में बीजेपी की ढ़ीली हुई पकड़ को और भी मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल सूरत के बाद प्रधानमंत्री राजकोट में रोड शो कर रहे हैं. राजकोट सौराष्ट्र का दिल है और राजकोट के साथ प्रधानमंत्री का नाता इसलिये भी पुराना है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2001 में उपचुनाव यहीं राजकोट से ही लड़ा था, और फिर गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे.
हालांकि आज के वक्त में पाटीदार और दलित आंदोलन के बाद जिस तरह बीजेपी सौराष्ट्र में बैकफुट पर आ गई है, उसी को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर प्रधानमंत्री के राजकोट दौरे और रोड शो को देखा जा रहा है. गुजरात से दिल्ली जाने के बाद नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री रहते सिर्फ एक बार आए, लेकिन 10 महीनों में जिस तरह के राजनैतिक हालात पैदा हुए उसके चलते 5 महीनों में ये उनका 9वां दौरा है.
image : google
राजनैतिक जानकारों की मानें तो गुजरात में पाटीदारों का दिल यानी सौराष्ट्र, और गुजरात के तख़्त पर क़ाबिज़ होना है तो सौराष्ट्र के लोगों को और पाटीदारों को मनाना बेहद जरूरी है. पाटीदारों की बात की जाए तो सौराष्ट्र में पाटीदार 30 से ज़्यादा सीटों पर असर डालते हैं. ऐसे में सूरत के रोड शो के जरिए जिस तरह दक्षिण गुजरात में पाटीदारों को मनाने का प्रयास किया गया था, ठीक वैसे ही राजकोट में रोड शो के जरिये पाटीदारों को मनाने का प्रयास माना जा रहा है.
जबकि सौराष्ट्र के लोगों के लिये नर्मदा का पानी आजी डेम में डाले जाने की योजना के जरिये भी पाटीदारों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है. दरअसल सौराष्ट्र में पानी की बेहद परेशानी है, इतने सालों के बावजूद लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. ऐसे में अगर नर्मदा का पानी आजी डेम में डाला जाता है तो राजकोट शहर और आसपास के दूसरे शहरों में पानी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी. और अगर ऐसा होता है तो गुजरात में बीजेपी की सरकार के लिये ये बड़ी कामयाबी मानी जाएगी.
जानकार मानते हैं कि बीजेपी को जहां-जहां लगता है कि बीजेपी पाटीदार आंदोलन के बाद काफी कमजोर हुए हैं, वहीं प्रधानमंत्री रोड शो करते दिख रहे हैं. पहले सूरत में, जो कि पाटीदारों का गढ़ है और अब राजकोट में, क्योंकि ये भी पाटीदारों का ही गढ़ है. राजकोट इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी खुद राजकोट से ही हैं, और राजकोट में पाटीदार आंदोलन, दलित आंदोलन जैसे मुद्दों पर बीजेपी काफी कमजोर हुई है. अगर यहां बीजेपी चुनाव हारती है तो खुद मुख्यमंत्री पर भी सवाल खड़े होते हैं.
जानकार मानते हैं कि पाटीदार और दलित आंदोलन के बाद सौराष्ट्र में कांग्रेस ने धीरे-धीरे अपने हालात को सुधारा है. ऐसे में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का ये दौरा कांग्रेस के लिए भी एक जवाब होगा. साफ है कि चुनाव को अब बस कुछ ही महीने रह गए हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री अपने गृहराज्य को बचाने के लिये हर पर्याप्त प्रयास करने में लगे हैं.
Subscribe to:
Posts (Atom)



